← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.hurdangnews.in
📅 Date: 25/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

अगर आपको भी चाहिए Korean Glass Skin जैसी चमक तो एलोवेरा से बनाए 5 मिनट में नेचुरल फेस जेल

अगर आपको भी चाहिए Korean Glass Skin जैसी चमक तो एलोवेरा से बनाए 5 मिनट में नेचुरल फेस जेल

Featured

By Vijay

Korean Glass Skin - सर्दियों का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी तमाम परेशानियां बढ़ने लगती हैं। ठंडा और कम नमी के कारण चेहरा बहुत ही रूखा, बेजान और खींचा हुआ लगने लगता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उनकी त्वचा भी कोरियन ग्लास स्किन जैसी साफ-सुथरी, मुलायम और काफी चमकदार दिखे। इसके लिए अक्सर महिलाएं, लड़कियां महंगे-महंगे मॉइस्चराइजर और स्किन केयर प्रोडक्ट भी बाजार से खरीदती हैं, बावजूद उनकी स्किन में कोई चमक नहीं आती। अगर आप भी इन परेशानियों से अगर आपको भी यह सारी परेशानी है तो आज हम आपको इस पोस्ट पर एलोवेरा से ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं जिसके बाद आपके चेहरे भी खिलखिला उठेंगे। 

 हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

Korean Glass Skin - अलसी और एलोवेरा जेल बनाने के लिए सामग्री की आवश्यकता

नेचुरल जेल बनाने के लिए बहुत चीजों की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके लिए घर में मिलने वाले अलसी और एलोवेरा से आप बहुत ही अच्छा जेल बना लेंगे। ध्यान रखें कि एलोवेरा जेल साफ और अच्छी क्वालिटी का हो। अगर आप भी ताजा एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं तो बिल्कुल पत्ते के केवल ट्रांसपेरेंट जेल निकालें और पीले रस को अच्छी तरीके से अलग कर दें। 

1 बड़ा चम्मच- अलसी के बीज

आधा कप- पानी

1 बड़ा चम्मच- शुद्ध एलोवेरा जेल

Korean Glass Skin - कैसे बनाए नेचुरल जेल? 

अलसी और एलोवेरा से नेचुरल फेस मॉइस्चराइजर बनाने के लिए जरूरी चीज इकट्ठा करने के बाद आप भी नीचे बताए गए तरीके से आसानी से जेल तैयार कर सकते हैं। 

सबसे पहले एक छोटे पैन में आधा कप पानी डालकर गर्म करें।

अब इसमें एक बड़ा चम्मच अलसी के बीज डाल दें।

अब इसे धीमी आंच पर करीब 4-5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।

पानी जब थोड़ा गाढ़ा होने लगे और उसमें जेल जैसी बनावट दिखाई देने लगे, तो गैस बंद कर दें।

अब इस मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें।

फिर साफ छन्नी या मलमल के कपड़े की मदद से अलसी का जेल छान लें।

ध्यान रखें कि मिश्रण पूरी तरह ठंडा होने से पहले ही इसे छानना आसान रहता है।

अब इसमें एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

आपका घर पर तैयार होने वाला अलसी और एलोवेरा जेल इस्तेमाल के लिए तैयार है।

 हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

Korean Glass Skin - चेहरे पर करें इस्तेमाल

सबसे पहले चेहरे को किसी हल्के फेस वॉशसे साफ कर लें।

अब उंगलियों की मदद से थोड़ा सा जेल चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

इसे हल्के हाथों से फैलाएं और करीब 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।

इसके बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें।

अगर आपकी त्वचा को यह जेल सूट करता है, तो इसके बाद मॉइस्चराइजर भी लगा सकती हैं।

शुरुआत में सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करना पर्याप्त है।

Korean Glass Skin - होममेड फेस मॉइस्चराइजर कैसे करें स्टोर? 

इस जेल में किसी तरह का प्रिजर्वेटिव नहीं डाला गया है। इसे लंबे समय तक स्टोर करके रखना बिल्कुल भी सही नहीं है। इसे साफ और सूखे एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें और बेहतर होगा कि आप एक से दो दिन के अंदर इसे इस्तेमाल कर लें। अगर इसमें गंध, रंग या बनावट बदल जाए तो इसको फेंक दें। हर बार आप जेल निकालने के लिए साफ चम्मच का इस्तेमाल करें। 

Korean Glass Skin - सर्दियों में स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है होममेड जेल? 

अलसी से निकलने वाला प्राकृतिक जेल त्वचा पर हल्की परत बनाता है जिसके कारण हमारी त्वचा बेहद ही मुलायम महसूस होती है। यह सर्दियों में होने वाले रूखेपन को भी कम करता है और एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट करने में आपकी मदद करता है। अलसी के जेल के साथ इसका इस्तेमाल करने से त्वचा को अतिरिक्त नमी भी मिल जाती है।

 

www.hurdangnews.in