← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 23/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

पत्नी से मिलने ससुराल गए युवक की मौत

पत्नी से मिलने ससुराल गए युवक की मौत

Featured

By Vijay

पत्नी से मिलने ससुराल गए युवक की हुई मौत। बैतूल के चिचोली क्षेत्र के चिल्लौर निवासी मनीष की मौत हो गई। वह बाइक स्टैंड के दौरान घायल हुआ था और इलाज के बाद इसी सप्ताह घर लौटा था। गुरुवार को वह पत्नी से मिलने उसके मायके गया। पिता गजानंद परते का आरोप है कि पत्नी और सास ने उसे देखकर घर का दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद वह घायल हो गया और उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मनीष के पिता गजानंद परते शिक्षक हैं। मनीष डीजल टैंकर चलाता है।

परिजनों के अनुसार आदिवासी दिवस के दिन बाइक रेसिंग के दौरान वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे उपचार हेतु भोपाल ले जाया गया। इस सप्ताह घर लौटने के बाद उसके हाथ पैर में चोटें थी। वह वॉकर के सहारे चल पा रहा था। परिजन ने बताया कि मनीष चार-पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। घर लौटने के बाद पत्नी की तबीयत खराब होने की बात कहकर वह मायके चली गई थी। गुरुवार को मनीष पत्नी से मिलने चला गया। बावजूद अब उसकी मौत हो गई। फिलहाल घटना के बाद पुलिस पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।

www.hurdangnews.in