By Vijay
बिहार के जमुई में नाबालिक बच्ची से बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। उसने मंगलवार को पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। इसी बात पर पुलिस ने उसका पीछा किया और पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों की माने तो आरोपी उसी मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था जहां दोनों स्टूडेंट घूमने गए थे। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिख रहा युवक नंदन है। उसे सदर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अब तक इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और आठ आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो आरोपियों की उम्र 35 से 40 साल है। जबकि तीन आरोपी नाबालिक है। इसके अलावा वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी भी हैं।
एक आरोपी का टूटा पैर
पुलिस ने एक अन्य आरोपी हरे राम को भी गिरफ्तार किया है। वह भी जंगल में छिपा था। पुलिस से बचने के लिए वह भाग रहा था। इसी दौरान वह गिर गया और उसका पैर टूट गया। आरोपी को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है। इससे पहले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामाशीष चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर यह पूरी कार्रवाई की है।
बदसलूकी का वीडियो हुआ था वायरल
घटना 19 सितंबर शाम 7:00 बजे की है जहां दोनों बच्चे कक्षा 10 में पढ़ते थे और वह पहाड़ी में घूमने गए थे। इसी दौरान लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और यह घटना घट गई। बिहार के जमुई में छात्रा के साथ बीच सड़क और में छेड़खानी और अश्लील हरकतें की गई।
इसके बाद आरोपियों ने दोनों को गाली गलौज एवं मारपीट की। छात्रा के साथ आपतजनक हरकत का वीडियो बनाया। इसे भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके अलावा आरोपियों का मन इसमें भी नहीं भरा तो उन्होंने नाबालिक लड़की के प्राइवेट पार्ट को भी टच किया।
वीडियो में भी साफ तौर पर देखा जा सकता है कि छात्रा के साथ जबरदस्ती हो रही है। पहले आरोपी ने छात्रा को पीछे से पकड़ा। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ रखते हुए गोद में उठा लिया। यह हरकत देख छात्र तुरंत अपने दोस्त को बचाने के लिए वहां पहुंचता है और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करता है। दोनों के बीच में खीस्तान होती है। छात्र किसी तरह अपने दोस्त को छुड़ा ले जाता है।