By Vijay
पेट्रोल की कीमत ₹1000 प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। यह दाम पाकिस्तान का है। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी हुई तो कीमत और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
मंत्री के मुताबिक पाकिस्तान में पेट्रोल अब तक 50% महंगा हो चुका है। फिलहाल पेट्रोल ₹389 पाकिस्तान रुपए प्रति लीटर और डीजल ₹424 प्रति लीटर है। मिडिल ईस्ट में लड़ाई के चलते दुनिया में कच्चे तेल की कीमत बढ़ रही है।
जंग 28 फरवरी को हुई थी। इस दिन पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत ₹298 थी। इसमें अब ₹131 का इजाफा हो चुका है। यह करीब 51% है।
बाइक और छोटे वाहनों को सब्सिडी दे रही सरकार
बढ़ती कीमत के बीच में पाकिस्तान सरकार ने बाइक, रिक्शा, रिक्शा और 800 सीसी तक के कारों के लिए पेट्रोल पर सब्सिडी की योजना की शुरुआत कर दी है। इसमें पेट्रोल पर ₹100 प्रति लीटर तक की सब्सिडी भी दी जा रही है।
हर पात्र व्यक्ति को महीने में चार टोकन मिलेंगे। हर टोकन पर ₹500 की सब्सिडी मिलेगी। योजना में 1 जनवरी 2006 से रजिस्टर्ड मोटरसाइकिल भी शामिल है।
सरकार के मुताबिक योजना में 17 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। करीब 15 लाख टोकन भी जारी हो चुके हैं। 6 लाख से ज्यादा लोग टोकन का इस्तेमाल भी कर चुके हैं।