By Vijay
देश में अब लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। इसका उदाहरण मुंबई की लोकल ट्रेन में देखने को मिला है। लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक 20 वर्षीय युवती को आरोपी ने ट्रेन से धक्का दे दिया। हादसे में युवती का हाथ कट गया जबकि सिर में लगभग 16 टांके आए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 4 नवंबर की है। युवती गोरेगांव से नायगांव जा रही थी। आरोप है कि सफर के दौरान जितेंद्र ने उसके साथ गलत हरकत की। विरोध करने पर दोनों का विवाद हुआ और आरोपी ने उसे धक्का मार के ट्रेन से नीचे गिरा दिया और नीचे गिरते ही युवती के हाथ कट गए और शरीर के कई हिस्सों में भी चोट आई। अब पीड़ित बोल रही है कि मेरी जिंदगी खराब हो गई है, मुझे न्याय चाहिए।