By Vijay
बिहार के सारण में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना एनएच 722 पर गडखा थाना क्षेत्र की है। हादसे में 8 महीने की एक बच्ची और उसकी मां की जान चली गई। जबकि पिता बेटी गंभीर रूप से अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती हैं।
परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। वहीं ऑटो ड्राइवर और उनके भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पूरी तरीके से डैमेज हो गया है। ऑटो में सवार लोग उसी में फंसे रह गए। वहीं ऑटो ड्राइवर और उसके एक सहयोगी की मौके पर ही मौत हो गई थी।