← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 29/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

MP NEWS - तीन बच्चों के साथ मां कूदी कुएं में सभी लोगों की मौत

MP NEWS - तीन बच्चों के साथ मां कूदी कुएं में सभी लोगों की मौत

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बेहद ही दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां पर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान सीता रावत के रूप में हुई है। घटना में उसके तीन बच्चे राखी, प्रियंका और बेटा श्लोक की भी मौत हो गई है। 

मामला शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई गांव का है। इससे पहले बुधवार दोपहर को ही सीता की छोटी बहन और बैराड़ निवासी अंजली ने अपने 6 साल के बेटे प्रशांत के साथ कुएं में छलांग लगा दी थी। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। अंजली 8 महीने की गर्भवती भी थी। इस तरह दोनों घटनाओं में दो बहनों और चार बच्चों समेत कुल छह लोगों की मौत हो चुकी है। 

तीन बच्चों के साथ कूदी मां 

कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई गांव के रहने वाली सीता रावत अपने तीन बच्चों के साथ अपने गांव के खेत पर गई थी। करीब 6:00 बजे शाम तक जब घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। परिजन खेत पर पहुंचे तो कुएं के पास चप्पल दिखाई दी। कुएं में झांकने पर एक बच्चे का शव भी नजर आया। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पीएम हेतु अस्पताल भिजवाया है। 

सीता के जेठ हाकम सिंह ने बताया कि दोनों बहनों के बीच में गहरा लगाव था। वे अक्सर फोन पर बात करती थी। परिजन सीता के इस कदम को छोटी बहन अंजली की मौत के सदमे से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस अब सुसाइड की असली वजह की तलाश में जुटी हुई है।

 

www.hurdangnews.in