← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 12/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या: खनन विवाद में खूनी संघर्ष के बाद इलाज के दौरान मौत

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या: खनन विवाद में खूनी संघर्ष के बाद इलाज के दौरान मौत

Featured

By Vijay

राजस्थान के भरतपुर जिले से खबर है जहां खनन के रास्ते और क्रेशर संचालन को लेकर लंबे विवाद के बाद खूनी संघर्ष सामने आया है। बयाना विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे अतर सिंह भड़ाना की लाठी डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। जयपुर के एस एम एस अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम 6:30 की है जब पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना अपने समर्थक टीम के साथ झील का बाड़ा स्थित खनन लीज क्षेत्र में पहुंचे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के करीब 70 से 80 लोगों ने उन पर अचानक लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पूर्व विधायक अतर सिंह और उनके एक सहयोगी मगन वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत बयाना के स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के एस एम एस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात 11:30 पर डॉक्टरों ने पूर्व विधायक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि क्रेशर संचालन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और क्रेशर संचालक के बीच बीते दो वर्षों से विवाद चल रहा था। खान तक पहुंचने के लिए रास्ता ना होने के कारण 10-15 दिनों से शांतिपुर धरना भी जारी था। दोनों पक्षों के बीच तनाव भी बढ़ा था। पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश ने आरोप लगाया कि उनके पति पर पहले भी हमला हो चुका था। इस संबंध में पुलिस को भी जानकारी दी थी। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने दावा किया कि रविवार को जब वे पहुंचे तो 70 से 80 लोगों ने हमला कर दिया। तब फायरिंग भी की गई। हालांकि बयाना अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टा गोली लगने की पुष्टि से इंकार कर दिया है। आपको बता दें कि 2003 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार बयाना से यह विधायक चुने गए थे।

www.hurdangnews.in