By Vijay
उत्तर प्रदेश में महापर्व छठ के चौथे और आखिरी दिन उगते सूर्य की उपासना की गई। व्रती महिलाओं ने छठ गीत गाते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया है। इसके साथ ही उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत भी पूरा हो गया है।
उत्तर प्रदेश में सुबह 4:00 बजे से ही प्रदेश के 4000 से ज्यादा घाटों पर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। बड़ी संख्या में लोग अर्घ्य देने के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं। घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे और लगातार आतिशबाजी भी हुई है। महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया। वे घुटने तक पानी में खड़ी होकर सूर्योदय का इंतजार करते रहे।
सूरज निकलने के बाद ही सूर्य को अर्घ्य दिया गया और छठी मैया के जयकारों के साथ पूजा संपन्न हुई। वहीं कुशीनगर में बीमार बेटे के ठीक होने पर मुस्लिम महिला अफसाना खातून ने छठ महापर्व का व्रत रखा है। वह पति अली मोहम्मद और बेटे के साथ घाट पर पहुंची और सूर्य को अर्घ्य दिया है।