← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 11/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

एनसीएल फोरमैन भर्ती परीक्षा हुई रद्द, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान

एनसीएल फोरमैन भर्ती परीक्षा हुई रद्द, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान

Featured

By Vijay

सिंगरोली -नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड में सहायक फोरमैन के तीन पदों की भर्ती को लेकर गड़बड़ी और अनियमितताओं का मामला सामने आने पर कंपनी प्रशासन ने निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा सीबीटी दोबारा आयोजित कराने का एक बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि एनसीएल ने सहायक फोरमैन मैकेनिकल, सहायक फोरमैन इलेक्ट्रिकल और सहायक फोरमैन ईएनटी के पदों के लिए 9 फरवरी को भर्ती अधिसूचना जारी की थी। इन पदों के लिए 26 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित परीक्षा भी आयोजित की गई थी। जिसके बाद 8 अगस्त को दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी। हालांकि परिणाम जारी होने के बाद इसमें कई विसंगतियां और गड़बड़ी सामने आई जिसके बाद आखिरकार एनसीएल ने परीक्षा को रद्द कर दिया है। एनसीएल ने स्पष्ट किया कि 26 अप्रैल को हुई परीक्षा पूरी तरह से रद्द कर दी गई है और 8 अगस्त को जारी परिणाम के आधार पर किसी भी दावे को स्वीकार नहीं किया जाएगा, कंपनी ने यह भी सख्त निर्णय लिया है कि अनुचित साधनों, नकल या कदाचार का इस्तेमाल करते हुए चिन्हित किए गए अभ्यर्थियों को दोबारा होने वाली परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही नई तारीख का भी ऐलान किया जाएगा।

www.hurdangnews.in