← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 05/07/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

नवानगर - अवैध कारोबार का जमकर बोलबाला, कोयला और डीजल सुर्खियों में 

नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला चोरी का आलम यह है कि साइकिलों से कोयला ले जाते हुए अक्सर लोग दिख जाएंगे, अब सवाल यह है कि यह कोयला कहां से आता है या तो कोयला ट्रेन से उतरा जा रहा होगा या फिर खदानों से चोरी करके बाहर लाया जा रहा है। लेकिन इन कोयलों चोरों पर कार्रवाई न करना एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है, न केवल यह राजस्व का नुकसान है बल्कि स्थानीय रास्तों पर दुर्घटना का भी कारण बन सकता है। कोयला और डीजल माफियाओं के लोग के हौसले इतने बुलंद है कि वह दिन दहाड़े भी इस कार्य को अंजाम देते हैं और जंगल में कोयला इकठ्ठा कर लेते हैं।

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले का नवानगर थाना इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, इन क्षेत्रों में कोयला कबाड़ डीजल का अवैध कारोबार न केवल फल फूल रहा है बल्कि यह कारोबार स्थानीय निवासियों के लिए भी कड़ी मुसीबत का सबब है। हैरानी इस बात की है कि पुलिस के नाक के नीचे यह सब हो रहा है बाबजूद कार्यवाही शून्य है।

नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला चोरी का आलम यह है कि साइकिलों से कोयला ले जाते हुए अक्सर लोग दिख जाएंगे, अब सवाल यह है कि यह कोयला कहां से आता है या तो कोयला ट्रेन से उतरा जा रहा होगा या फिर खदानों से चोरी करके बाहर लाया जा रहा है। लेकिन इन कोयलों चोरों पर कार्रवाई न करना एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है, न केवल यह राजस्व का नुकसान है बल्कि स्थानीय रास्तों पर दुर्घटना का भी कारण बन सकता है। कोयला और डीजल माफियाओं के लोग के हौसले इतने बुलंद है कि वह दिन दहाड़े भी इस कार्य को अंजाम देते हैं और जंगल में कोयला इकठ्ठा कर लेते हैं।

अमझर और नंद गांव इलाका भी काफी सुर्खियों में है, चर्चा के अनुसार यहां गंजे की बिक्री की भी खबर है। जो युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेलने का काम कर रही है। नशीली पदार्थ की उपलब्धता से क्षेत्र में अपराधों की संख्या बढ़ रही है। जिसके कारण आम ग्रामीण लोग काफी नाराज हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि नवानगर पुलिस की निष्क्रियता इन माफिया के लिए आसान बनी हुई हैं। अगर समय से अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में स्थित और खतरनाक हो सकती है। क्षेत्र की जनता ने पुलिस अधीक्षक सिंगरौली से गुहार लगाई है कि वह व्यक्तिगत रूप से नवानगर थाने के क्षेत्र में हो रहे अवैध गतिविधियों को रोके, ताकि जो अवैध रूप से कारोबार फल फूल रहा है उन पर कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।

www.hurdangnews.in