← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 23/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

मालगाड़ी से टकराई पिकअप, एक की मौत

मालगाड़ी से टकराई पिकअप, एक की मौत

Featured

By Vijay

अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर में गुरुवार रात 11:00 बजे के आसपास मालगाड़ी की टक्कर से पिकअप सवार युवक की मौत हो गई जबकि घटना में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा फाटक रहित रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ है। टक्कर के बाद मालगाड़ी पिकअप को करीब 100 मीटर तक घसीटती ले गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान चकैठी गांव निवासी रवि वर्मा के रूप में हुई थी।

 

 वह अपने साथियों के साथ पिकअप में डीजे का सामान लेकर संजय नगर गया था। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद सामान खाली कर सभी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चचाई पावर प्लांट से संगमा खदान की ओर जा रही मालगाड़ी ने पिकअप वाहन को ठोकर मार दी। पिकअप चालक कन्हैया वर्मा के अनुसार क्रॉसिंग के आसपास घना जंगल झाड़ियां हैं। वहां रेलवे फाटक नहीं है ना ही गेटमैन था। ना तो मालगाड़ी को सामने देखकर वाहन में सवार कई लोग कूद गए। इस दौरान रवि की गर्दन पिकअप में फंस गई। वह बाहर नहीं निकल सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

www.hurdangnews.in