← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 13/07/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

अगले चार दिनों तक देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना

विभाग ने आज असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बिजली गिरने और तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि तटीय आंध्र प्रदेश में आज लू चलने की संभावना है।

Featured

By Vijay

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार वर्षा की आशंका व्यक्त की है। इनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा शामिल हैं।

विभाग ने आज असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बिजली गिरने और तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि तटीय आंध्र प्रदेश में आज लू चलने की संभावना है।

 मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने कहा है कि अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है। डॉ. नरेश ने बताया कि किसी महत्वपूर्ण निम्न दबाव प्रणाली की अनुपस्थिति के कारण अगले छह से सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि अल नीनो की स्थिति के कारण देश में मानसून की कुल वर्षा सामान्य से कम रही है। 

 

www.hurdangnews.in