← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 21/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

कबाड़ गोदाम पर छापाः तीन गिरफ्तार, ट्रक लूटा स्क्रैप बेचा और पहचान मिटाने कटवा डाला

सोनभद्र - लोढ़ी टोल प्लाजा के पास चालक को रास्ते से उतारकर स्क्रैप लदा ट्रक गायब करने के मामले पहले ट्रक कब्जे में लिया गया फिर करीब 25 टन स्क्रैप बेच दिया गया और आखिर में सबूत मिटाने के लिए ट्रक को ही काट डाला गया। 

Featured

By Vijay

सोनभद्र - लोढ़ी टोल प्लाजा के पास चालक को रास्ते से उतारकर स्क्रैप लदा ट्रक गायब करने के मामले पहले ट्रक कब्जे में लिया गया फिर करीब 25 टन स्क्रैप बेच दिया गया और आखिर में सबूत मिटाने के लिए ट्रक को ही काट डाला गया। 

राबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी ने मिर्जापुर में दबिश देकर तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया। मौके से पांच लाख नकद और करीब 15 लाख कीमत के ट्रक के कटे पुर्जे बरामद किए गए।

कबाड़ गोदाम में पहुंची पुलिस तो खुला राज

पिछले 19 सितंबर की शाम राबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी ने मिर्जापुर में 39 वीं वाहिनी पीएसी गेट नंबर-2 के सामने स्थित कबाड़ गोदाम पर दबिश दिया। यहां से धीरज यादव, भरत लाल उर्फ बल्ला साहू और आकाश गुप्ता पकड़े गए। पुलिस को मौके पर ट्रक के कटे हिस्से और पहचान चिन्ह मिले जिन्हें वाहन स्वामी ने पहचान लिया।

चालक को पांच सौ देकर रास्ते से हटाया

पिछले 9 सितंबर को बरगवां सिंगरौली से 24 टन 900 कि.ग्रा. स्क्रैप आयरन लेकर ट्रक चुनार जा रहा था। आरोप है कि 10 सितंबर की सुबह करीब 5.10 बजे लोढ़ी टोल के पास चालक को ट्रक से उतार दिया गया। उसे सिर्फ पांच सौ रुपए देकर वाराणसी भेज दिया गया। इसके बाद स्क्रैप समेत ट्रक गायब हो गया।

25 टन माल गया फिर ट्रक भी गायब

पुलिस की तकनीकी जांच में ट्रक को मिर्जापुर ले जाने की कड़ी सामने आई। जांच के अनुसार नीरज यादव और उमाकांत यादव की भूमिका प्रकाश आई। आरोप है कि ट्रक को मिर्जापुर ले जाकर उसमें लदा स्क्रैप बेच दिया गया। इसके बाद ट्रक को कबाड़ गोदाम में कटवाकर उसके कल पुर्जे अलग-अलग कर दिए गए ताकि वाहन की पहचान मिटाई जा सके।

www.hurdangnews.in