← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 09/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

टीकमगढ़ में किसानों को राहत, 2700 टन डीएपी खाद पहुंची

टीकमगढ़ में किसानों को राहत, 2700 टन डीएपी खाद पहुंची

Featured

By Vijay

रबी सीजन की बुवाई के लिए खाद की किल्लत से जूझ रहे टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार को ट्रेन के जरिए 2700 टन डीएपी खाद की खेप टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची है। खाद की रैक पहुंचते ही प्रशासन अलर्ट है ताकि किसानों तक बिना किसी देरी के खाद पहुंचाई जा सके।

 खाद की रैक स्टेशन पहुंचते ही कलेक्टर विवेक खुद जायजा लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद कृषि विभाग और रेलवे के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद की अनलोडिंग जल्द से जल्द कराकर इसे गोदामों तक पहुंचाया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वितरण व्यवस्था में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 प्रशासनिक योजना के अनुसार 2700 टन डीएपी खाद का वितरण टीकमगढ़ और पड़ोसी जिले निवाड़ी के किसानों को किया जाएगा। खाद का वितरण प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटी, मारफेड गोदाम और शासन द्वारा अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से ही किया जाएगा। सभी बिक्री केंद्रों पर अधिकारियों की निगरानी रहेगी ताकि हर पात्र किसान को आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध हो सके।

 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विवेक ने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि किसान खाद को लेकर बिल्कुल भी पैनिक ना हो और बिचौलियों या दलाल से सावधान रहें। यदि कोई भी खाद की कालाबाजारी करता है तो उसे उसके ऊपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

www.hurdangnews.in