← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 12/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

लुटेरी दुल्हन ने कर दिया कांड, 50 हजार नगद और गहने लेकर हुई फरार

लुटेरी दुल्हन ने कर दिया कांड, 50 हजार नगद और गहने लेकर हुई फरार

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से खबर है, जहां टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला अब निकल कर सामने आया है। जहां शादी के लगभग चार महीने बाद एक लुटेरी दुल्हन अपने पति और ससुराल वालों को धोखा देकर घर में रखे ₹50,000 नगद और कीमती गहने लेकर फरार हो गई है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार काफी सदमे में है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने का आश्वासन दे रही है। 

दलाल के जरिए शादी हुई थी तय

जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना अंतर्गत आने वाले दरगुमा गांव के रहने वाले बलराम लोधी की शादी छत्तीसगढ़ के सोनिया भोरिया के साथ में हुई थी। यह शादी एक दलाल के माध्यम से फिक्स हुई थी और दलाल ने लगभग ₹1.5 लाख भी लिया था। इसके बाद शादी लगभग 26 जून को बगाज माता मंदिर में संपन्न हुआ था। बलराम और उसके परिवार ने कभी भी यह सब सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस लड़की को हम अपने घर की बहू बनाकर ला रहे हैं, वह इतना बड़ा कांड कर देगी। 

रात के अंधेरे में भाग गई दुल्हन

बीती रात दुल्हन सोनिया गुपचुप तरीके से इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तब उसने घर में रखे ₹50,000 नगद और सोने-चांदी के गहने लेकर चुपचाप घर से गायब हो गई। जब लोग सवेरे उठे तो दुल्हन को घर में नहीं पाया तो उनके भी होश उड़ गए। आसपास में पता करने पर भी उस लड़की का कोई भी पता नहीं चल सका। तो तुरंत परिवार बड़ागांव थाने पहुंचा है और मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित बलराम लोधी और उसके परिजन अब थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। इस पूरी शादी की डील करवाने वाले उस दलाल की भी भूमिका की जांच की जा रही है जिसने यह शादी करवाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द हम महिला को ढूंढ लेंगे।

www.hurdangnews.in