← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 14/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

SINGRAULI - पति का साथी निकला हैवान... महिला से किया दुष्कर्म

SINGRAULI - पति का साथी निकला हैवान... महिला से किया दुष्कर्म

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र से खबर है जहां पति के साथ एसी रिपेयरिंग का काम करने वाले एक साथी ने ही मानवता को शर्मसार कर दिया है। 

युवक ने अपने दोस्त की पत्नी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

 हालांकि पीड़िता की शिकायत पर नवानगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 12 अक्टूबर की है जब पीड़िता ने नवा नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति के साथ एसी रिपेयरिंग का कार्य करने वाला  दिनेश कुमार वर्मा उसके घर आया था। 

इस दौरान  अकेली पाकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी भी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवा नगर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसका मेडिकल कराने उपरांत जिला जेल पचोर भेज दिया है।

 

www.hurdangnews.in