By Vijay
सिंगरौली - शिक्षा विभाग में हुई अनियमितता को विवादित चल रहे डीईओ एसबी सिंह पर अंततः गाज गिर ही गई।
शासन ने उन्हें शहडोल जिले में प्रभारी सहायक संचालक बनाकर भेजा है। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी की कमान अब कविता त्रिपाठी संभालेंगी। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में उन्हें सहायक संचालक के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
उधर स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद से कविता त्रिपाठी को शुभकामनाएं देने वालों को तांता लग गया है।