← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 12/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

SINGRAULI - NTPC की पाइप लाइन टूटी, मचा हडकंप

SINGRAULI - NTPC की पाइप लाइन टूटी, मचा हडकंप

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले के विंध्य नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी  की राखड़ पाइप एक बार फिर से टूट गई है। राखड़ पाइप टूट जाने से सड़कों पर राख युक्त पानी या मलवा भर गया, जिसके कारण लोगों को आवाजाही को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार कई वर्षों से बीच-बीच में एनटीपीसी की पाइपलाइन टूट जाती है। हालांकि पाइपलाइन क्यों टूटती है, अब तक इससे कोई भी ठोस वजह निकलकर सामने नहीं आई।

लिहाजा आज गुरुवार को भी शाम के वक्त एनटीपीसी की पाइपलाइन विंध्यनगर क्षेत्र अंतर्गत टूट गई, जिसके कारण लोगों को आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जो लोग बैढन से जो शक्तिनगर की ओर जा रहे थे, वह राख युक्त मलबे से होकर ही उनको गुजरना पड़ रहा है। देखें तस्वीर।

 

www.hurdangnews.in