← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 21/06/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

SINGRAULI - झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के भर्रा से खबर है जहां चितरंगी के भर्रा गांव में झाड़ियां के बीच में एक 25 वर्ष युवक का शव मिला है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियां में संदिग्ध परिस्थितियों  में पाया गया है ।

 

मृतक की पहचान रघुनाथ उर्फ सरजू सिंह खैरवार के रूप में हुई है । शव मिलने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि मृतक सरजू सिंह खैरवार 2 दिन पूर्व गांव में ही आई एक बारात में शामिल होने के लिए अपने घर से निकला था, परिजनों का कहना है कि वह बारात में गया था लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया।

 

युवक जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हुए और उसकी तलाश शुरू कर दी।  गांव सहित आसपास की इलाकों में उसकी खोजबीन की गई। बावजूद युवक नहीं मिला, जब रविवार की दोपहर सरजू को तलाश करने के लिए गांव के ही जंगल किनारे गए तो वहां तेज दुर्गंध आ रही थी, जब झाड़ियों के पास जाकर देखा तो सरजू का शव पड़ा हुआ था और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी मौत काफी समय पहले हो चुकी थी।

 

घटना की जानकारी मिलते ही  परिजन तुरंत चितरंगी थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु चिकित्सालय भिजवा दिया।

www.hurdangnews.in