← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 09/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 6 घायल

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 6 घायल

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी में एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा गोपालपुरा के पास में हुआ है।

बताया जा रहा है कि एक तरफ से अर्टिगा कार जा रही थी और सामने से ट्रक आ गया, जिसमें दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार में सवार सभी लोग सागर जिले के रहने वाले हैं और यह किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे। जब इनकी गाड़ी देवरी में पहुंची तो अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन के अंदर बैठे लोग  अंदर ही फंस गए और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही  पुलिस भी मौके पर पहुंची है और घायलों को बिना देर किए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं घायलों की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है और हादसे के असली कारणों का पता करने में जुटा हुआ है।

 

 

www.hurdangnews.in