← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 17/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

पंडोखर-बागेश्वर के संतों ने एक दूसरे की सिद्धि और शक्तियों को दी चुनौती

मध्यप्रदेश में दो चर्चित संतों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दतिया के पंडोखर धाम और के बागेश्वर छतरपुर धाम के पीठाधीश्वर के बीच चल रहा यह वाक युद्ध लगातार गहराता जा रहा है। पंडोखर सरकार ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर गंभीर और तीखे हमले किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर और अपनी कथाओं के माध्यम से बागेश्वधाम के धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा पलटवार कर चुनौतियां दी हैं। पंडोखर सरकार ने यहां कि कहा कि समाज सुधार और नशामुक्ति करने की बात कहने वाले धीरेंद्र शास्त्री अपने भाई तक को नहीं सुधार पाए। अभी तो उनका भाई जेल में है अगर ऐसा ही चला तो वे खुद भविष्य में जेल जाएंगे।

Featured

By Vijay

मध्यप्रदेश में दो चर्चित संतों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दतिया के पंडोखर धाम और के बागेश्वर छतरपुर धाम के पीठाधीश्वर के बीच चल रहा यह वाक युद्ध लगातार गहराता जा रहा है। पंडोखर सरकार ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर गंभीर और तीखे हमले किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर और अपनी कथाओं के माध्यम से बागेश्वधाम के धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा पलटवार कर चुनौतियां दी हैं। पंडोखर सरकार ने यहां कि कहा कि समाज सुधार और नशामुक्ति करने की बात कहने वाले धीरेंद्र शास्त्री अपने भाई तक को नहीं सुधार पाए। अभी तो उनका भाई जेल में है अगर ऐसा ही चला तो वे खुद भविष्य में जेल जाएंगे।

ऐसे हुई विवाद की शुरुआत

दोनों संतों के बीच विवाद की शुरुआत छोटी-छोटी टीका टिप्पणियों से हुई। मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब कुछ मीडिया रिपोर्ट में धीरेंद्र शास्त्री के वे बयान आए जिन्हें पंडोखर सरकार की निजी जिंदगी पर कटाक्ष माना गया। इसके अलावा अप्रत्यक्ष रूप से पंडोखर सरकार पर निशाना साधते हुए चुनौती भरे लहजे में कहा था कि अगर वे नोट का नंबर या पहचान पत्र से जुड़े नंबर बता सकते हैं, तो उन्हें सट्टे का नंबर ही बता देना चाहिए। उन्होंने चुनौदी दी थी कि हिम्मत है तो सट्टे का नंबर बताएं, जिसे अमेरिका (जहां सट्टा जायज है) में लगा दिया जाए। धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी आरोप लगाया था कि वे (पंडोखर सरकार) वीआईपी मुलाकात के नाम पर 70,000 रुपये तक लेते हैं।

पुरस्कार जीतें, नहीं पड़ेगी कन्या विवाह के लिए मांगने की जरूरत

पंडोखर सरकार ने खुली चुनौती देते हुए एक वीडियो में कहा कि जो भी पर्ची से भविष्य बताने का दावा करते है वे अप्रैल 2027 में पंडोखर धाम में प्रस्तावित 5151 कुंडीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान मेरे पूछे गए पांच में चार सवालों के सही जवाब दें। मैं उन्हें एक करोड़ 41 लाख रुपए का नगद पुरस्कार चेक या ड्राफ्ट के माध्यम से दूंगा। उनके अपने कन्या विवाह जैसे आयोजन के लिए मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

75 से ज्यादा एफडी, जब कहें बता दूंगा नंबर

इस पर पंडोखर सरकार ने कहा कि वह ( धीरेंद्र शास्त्री) लोगों को गुमराह करता है। समाज को बचाने के लिए मैं उनका सच बता दूंगा। उनके पास कोई शक्ति नहीं है। वह ठगी करता है। उनके 75 से ज्यादा एफडी हैं। जिस दिन आमने सामने आकर चुनौती कबूल करें मैं उनकी एफडी के नंबर तक सार्वजनिक कर दूंगा।

बता दें कब जेल से आएगा भाई

पंडोखर सरकार ने यह चुनौती भी दी कि पर्ची से भविष्य बताने वाले धीरेंद्र शास्त्री इतना ही बता दें कि उनके भाई शालिग्राम की जमानत कब होगी ? इस पर एक सवाल के जवाब में पंडोखर सरकार ने बताया कि शालिग्राम की जमानत तो 10 तारीख को 50000 के मुचलके पर हो चुकी है। कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है लेकिन इसके बाद भी वह नहीं बता पाएंगे। इसीलिए मैंने कहा था कि तत्काल वीडियो जारी कर धीरेंद्र शास्त्री तारीख बताएं।

पर्चियों का दरबार कॉम्पिटीशन का विषय नहीं

पंडोखर सरकार की नए बयानों और चुनौतियों को लेकर फिलहाल पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री या उनके समर्थकों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि इससे पहले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री यह कह चुके हैं कि महापुरुषों का अपना-अपना काम है। हम किसी भी तरह से समय बर्बाद नहीं करेंगे। हम सनातनी और हनुमान जी के काम में लगे हैं। हनुमान जी जैसा करवाएंगे वैसा हम करेंगे। सभी संतो को धन्यवाद, पर्चियों का दरबार कॉम्पिटीशन का विषय नहीं है। हमें नहीं लगता यह कॉम्पिटीशन का विषय है। अब तो यह समर्पण का विषय है, जिसकी जैसी इच्छा, हनुमान जी सबसे करवा रहे हैं। हमारा हनुमान नाच रहा है।

www.hurdangnews.in