← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 24/08/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

सिंगरौली जिले में सफाई कर्मी कर रहा इलाज, मचा हड़कंप

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर निकलकर सामने आ रही है। सिंगरौली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में स्वास्थ्य व्यवस्था की धज्जियां उड़ाया जा रहा है, जो कि मामला गंभीर है। सोशल मीडिया पर एक तेजी से तस्वीर वायरल हो रही जिसमें एक अस्पताल का सफाई कर्मी मरीजों को बेधड़क  इंजेक्शन लगाता हुआ दिखाई दे रहा है । इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

डॉक्टर नदारत, सफाई कर्मी कर रहा इलाज 

यह कोई पहली मर्तबा नहीं है जब सफाई कर्मी है या सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा हो। वीडियो पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी राम लखन साकेत महिला और पुरुष दोनों को बारी-बारी से इंजेक्शन लगा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर नहीं रहते हैं जिसके कारण इन्हीं कर्मचारियों के भरोसे अस्पताल चलता है। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की अनुपस्थिति के चलते सफाई कर्मी सुई लगाने के लिए मजबूर है, जिसके बाद मरीज की जान पर  भी बन आती है। 

पिछले मामलों में नहीं लिया सबक 

यह कोई पहला मामला नहीं है जब सिंगरौली में स्वास्थ्य विभाग की फजीहत हुई हो, इससे पहले भी सिंगरौली जिले के जिला अस्पताल में एक सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा मरीज का शुगर चेक किया जा रहा था , इसके पहले चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा  बोतल भी लगाया जा रहा था, हालांकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब तक कोई भी कड़ा कदम नहीं उठा पाए, जिसके बाद  ऐसी तस्वीर है निकाल कर सामने आ रही है।

www.hurdangnews.in