← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 31/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय समिति, सोनभद्र के अध्यक्ष बने सर्वेश सिंह पटेल

मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय समिति, सोनभद्र के अध्यक्ष बने सर्वेश सिंह पटेल

Featured

By Vijay

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से खबर है जहां मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय समिति सोनभद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक 30 अक्टूबर को संपन्न हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रबंधन उपस्थित रहे।  बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से सर्वेश सिंह पटेल को मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय समिति का अध्यक्ष चुना गया है। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित प्रबंधकों और सदस्यों ने खुशी जताई। इसके साथ ही समितियों समिति की नई कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया गया जिसमें से कई पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। 

नई कार्यकारिणी की सूची इस प्रकार है—

संस्थापक: त्रिलोकी नाथ पांडेय

* संरक्षक: सतपाल सिंह तनेजा, सुधाकर राम शुक्ला, प्रमोद पटेल एवं रमेश मिश्रा।

* उपाध्यक्ष: राम उजागिर तिवारी, दीनानाथ शर्मा, मनोज दुबे एवं अखिलेश जायसवाल।

* महामंत्री: अमित कुशवाहा।

* संगठन मंत्री: मनोज पांडेय एवं सुनील कुमार।

* कोषाध्यक्ष: विकास शुक्ला।

* उप कोषाध्यक्ष: श्रीमती श्वेता दुबे।

* मीडिया प्रभारी: राजेश गोस्वामी।

* कार्यकारिणी सदस्य: दीपक गुप्ता, विवेक सिन्हा, मोहम्मद इमरान, इमरान अहमद एवं अमजद खान।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सर्वेश सिंह पटेल ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा है कि जिस विश्वास और जिम्मेदारी के साथ उन्हें अध्यक्ष पद सौंपा गया है उस की पूरी निष्ठा और ईमानदारी समर्पण के साथ वह अपनी जिम्मेदारी को निर्वहन करेंगे। इस समिति का मुख्य उद्देश्य जनपद के सभी मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालयों को एक मजबूत मंच पर एकजुटता करना और विद्यालय संचालकों एवं प्रबंधकों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाना है।

 उन्होंने कहा कि संगठन किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सभी विद्यालय प्रबंधकों का साझा मंच है। सभी के सहयोग व सुझाव से जनपद स्तर पर एक सशक्त व संगठित पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने व निजी विद्यालयों के हित की रक्षा करने के लिए संगठन सदैव उनके साथ में है।

 

www.hurdangnews.in