← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 22/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

3,477 पद हेतु RRB NTPC ग्रेजुएट 2026 भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, जल्द होगा आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार आवेदन 8 अक्टूबर से शुरू होगा। योग्य उम्मीदवार को ऑनलाइन वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर  जाकर 6 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in/  पर विजिट करते रहने की भी सलाह दी जाती है।

Featured

By Vijay

नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों की संख्या 3477 है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना है। आवेदन के दौरान डिटेल्स को आधार की मदद से चेक करके भरने की सलाह दी जाती है। सफलता पूर्वक आधार वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि उनके आधार में नाम, जन्मतिथि सही है और कक्षा दसवीं के सर्टिफिकेट से 100% मैच करती हो। 

इसके अलावा फोटो और बायोमेट्रिक भी अपडेट होना चाहिए। आरआरबी ने कहा कि नोटिस इंडिकेटिव है। डिटेल नोटिफिकेशन में अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध होगी। 

कौन कर सकता है आवेदन? 

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कुछ पद हिंदी टाइपिंग में, इंग्लिश में प्रोफिशिएंसी की जरूरत पड़ेगी। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी एनसीएल के लिए अधिकतम आयु 36 वर्ष और एससी एसटी के लिए 38 वर्ष निर्धारित की गई है। 

वेतन और चयन प्रक्रिया

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल चयन प्रक्रिया में कुल चार चरण होते हैं। पहले चरण में सीबीटी एक परीक्षा आयोजित की जाएगी जो कि कुल 100 अंक की होगी। 100 प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इसकी अवधि लगभग 60 मिनट होगी। 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को सीबीटी 2 में शामिल होने की अनुमति होगी। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट या स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। फिर फिर दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को लेवल 2 से लेवल 3 के बीच वेतन मिलेगा। बेसिक ₹29200 से लेकर ₹35400 तक होगा। इसके अलावा डीए, एचआरए सुविधाएं भी मिलेंगी।

www.hurdangnews.in