← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.hurdangnews.in
📅 Date: 25/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

GOLD PRICE - ₹9000 चांदी हुई सस्ती, सोना भी गिरा

GOLD PRICE - ₹9000 चांदी हुई सस्ती, सोना भी गिरा

Featured

By Vijay

चांदी ₹9103 सस्ती होकर अब ₹1,43,000 प्रति किलो पर आ गई है। अगर पिछले 13 महीने की बात करें तो चांदी का सबसे कम भाव है और सोने की बात करें तो 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत  ₹3,653 घटकर ₹1,21,000 पर आ गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोना अपने ऑल टाइम हाई ₹1,76,000 से करीब 32% सस्ता हो चुका है। चांदी ₹3,80,000 के ऑल टाइम हाई से करीब 63% नीचे आ गई है। 

अगर चांदी सस्ती होने के कारणों की बात करें तो चांदी का बड़ा इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और फैक्ट्रियों में होता है। सुस्ती के कारण मांग घटने से भाव गिरते हैं। खदानों में उत्पादन बढ़ने या बाजार में चांदी की उपलब्धता ज्यादा होने पर कीमतों पर दबाव आता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अक्सर चांदी सोने की चाल को फॉलो करती है। सोना गिरने पर चांदी में भी बिकवाली आती है। 

वहीं अगर सोना सस्ता होने की बात करें तो जब डॉलर मजबूत होता है तो दूसरे देशों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है। इसकी डिमांड घटने से भाव  गिरते हैं। अमेरिका में ब्याज दरें ज्यादा रहने पर निवेशक सोने के बजाय बॉन्ड और बैंक डिपॉजिट में पैसे लगाते हैं। जब सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचते हैं तो बड़े निवेशक मुनाफा कमाने के लिए सोना बेचना शुरू कर देते हैं।

 

www.hurdangnews.in