By Vijay
कुंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र के टीकट गांव में बुधवार को दशगात्र कार्यक्रम के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोग झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि देवराज सिंह गोंड़ के घर में कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें बड़ी संख्या में नाते-रिश्तेदार शामिल हुए थे।
बुधवार की दोपहर अचानक मौसम बिगड़ा और घर के पास लगे पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे पेड़ के आसपास बैठे लोग उसकी चपेट में आ गए, जिसमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने जमीन पर घायल पड़े लोगों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। कुंदवार पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कलावती 35 वर्ष, श्यामकली सिंह 40, बुटली 85, कुसुमकली 60, मायावती 35, राजकली 14, सुषमा 16, सोनकली 24, प्रमिला सिंह 14, रामरती 38, तेजा 60, श्यामकली 8, कौशिल्या 35 और बब्बी सिंह 50 साल शामिल हैं।
हमारे व्हाट्सअप चैनल में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे यूट्यूब चैनल में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये