← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 26/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुए शामिल

सिंगरौली विधानसभा के विधायक रामनिवास शाह आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा सुशासन और जन कल्याण को समर्पित करने वाले 25 वर्षों के अवसर पर सिंगरौली जिले के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 आदिवासी टोला गुलेरिया चरगोड़ा में विकसित भारत जन सेवा अभियान अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। 

Featured

By Vijay

इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चे और लाभार्थी परिवारों से उन्होंने बात की। इसके अलावा बच्चों को फल एवं चॉकलेट भी वितरित किया है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई पर शुभकामनाएं संदेश दिया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहायिकाओं को भी सम्मानित किया है। 

साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र पर वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। स्वास्थ्य पोषण बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित ऐसे कार्यक्रम सेवा और जन कल्याण की भावना को भी और भी मजबूत करता है। 

इस दौरान रामनिवास शाह ने कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र सेवा संस्कार और पोषण सशक्तिकरण का केंद्र बने। हर पात्र परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे।

www.hurdangnews.in