← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 16/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध रेत कारोबार चरम पर, परिजन का आरोप - टैक्टर से कुचल कर की गई बेटे की हत्या

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध रेत कारोबार चरम पर, परिजन का आरोप - टैक्टर से कुचल कर की गई बेटे की हत्या

Featured

By Vijay

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरा गांव में एक 32 वर्षीय युवक को रेत परिवहन में लगा ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान बिहरा गांव निवासी अरुण रावत के रूप में हुई है। यह हादसा देर रात हुआ है। जानकारी के अनुसार अरुण रावत का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंचे हैं और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर रेत परिवहन में लगा हुआ था, जो कि कई बार रेत परिवहन को मेरे बेटे ने रुकवाने की कोशिश की है। उसी बात से नाराज होकर युवक की हत्या कर दी गई। यह आरोप मृतक के परिजनों का है।

हालांकि कोतवाली थाना प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी से जब घटना के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी चाही गई तो उनसे फोन पर संपर्क  किया गया। बावजूद फोन पर थाना प्रभारी कोतवाली अभिमन्यु द्विवेदी से संपर्क नहीं हुआ। इसलिए मामला दर्ज हुआ कि नहीं हुआ, आरोपी गिरफ्तार हुआ कि नहीं हुआ, कितने लोगों के ऊपर मुकदमा हुआ, इसकी जानकारी अपूर्ण है। जैसे ही थाना प्रभारी से संपर्क होगा, इसकी जानकारी दी जाएगी।

 

www.hurdangnews.in