← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 19/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

Festive सीजन में साई पलवी के सीता लुक से लें ज्वेलरी 

Festive सीजन में साई पलवी के सीता लुक से लें ज्वेलरी 

Featured

By Vijay

नवंबर माह आते ही 21 तारीख को तुलसी विवाह का त्योहार मनाया जाता है जिससे घरों की रौनक और बढ़ जाती है। महिलाएं इस दिन साड़ी, लहंगा और पारंपरिक गहनों से अपने आप को सजना संवरना पसंद करती हैं। इस बार लोगों की नजरें एक खास और अट्रैक्टिव लुक पर टिकी हुई हैं। 

वह है साई पल्लवी का रामायण फिल्म में सीता वाला लुक

रामायण में माता सीता का रूप हमेशा से सादगी का प्रतीक रहा है। न ज्यादा चमक-धमक, न ज्यादा भारी गहने, बस सादे और सुंदर गहनों में भी उनका रूप सबसे अलग और सुंदर लगता था। यही वजह है कि आज भी शादी और त्योहार पर लड़कियां सीता जैसा लुक अपनाना चाह रही हैं।

शादी विवाह में माथे पर लगाया जाने वाला मांग टीका सीता जी के सिंगार की सबसे बड़ी प्यारी निशानी है। 

जब यह माथे के बीच में सजता है तो चेहरा अपने आप निखर के अलग ही दिखने लगता है। आजकल बाजार में कई तरह के नए डिजाइन आ चुके हैं। फूल की आकृति वाला, छोटी बिंदी वाला और कुंदन जड़ा हुआ मांग टीका काफी बेहतर पसंद किया जा रहा है। तुलसी विवाह की पूजा के लिए बहुत बड़ा मांग टीका लेने की जरूरत नहीं है। एक छोटा सा नाजुक मांग टीका ही आपके लुक को बहुत ही खूबसूरत बनाने में मदद साबित कर सकता है। यह साड़ी के साथ भी जचेगा और लहंगे के साथ भी जचेगा। हल्का होने की वजह से इसे आप पूरी तरह से केयर भी कर सकती हैं और आरामदायक महसूस हो सकता है।

अगर आपको बताएं चंद्रहार के बारे में तो इसका नाम सुनते ही साही अंदाज आ जाता है। 

इसका डिजाइन चांद की तरह गोला होता है जो गले पर बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। इस पर महीन काम, छोटे-छोटे मोती और कुंदन की सजावट की जाती है। अगर आपने बनारसी या सिल्क की साड़ी पहनी है तो सिर्फ एक चंद्रहार ही काफी है।

ऐसा ही एक नेकलेस आप जानते ही होंगे जो कि कुंदन नेकलेस है।

जिसमें सफेद और रंग-बिरंगे पत्थरों से पुराने जमाने के अंदाज में जोड़ा जाता है। देखने में यह बेहद ही खूबसूरत लगता है। शादी हो या त्योहार, कुंदन नेकलेस हर मौके पर हर महिला पहनना चाहती है। अगर आप इसके साथ उसी से मिलते-जुलते झुमके पहन लें तो आपके चेहरे पर चार चांद लग जाए। जिन महिलाओं को चंद्रहार पहनना पसंद नहीं है, उनके लिए कुंदन नेकलेस सबसे अच्छा और बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह गले को सुंदर दिखाता है और तस्वीरों में भी बहुत सुंदर लगता है। अब तो हल्के वजन वाले कुंदन लगभग मार्केट में कई वैरायटी के साथ उपलब्ध हो गए हैं। 

बात करें झुमके की तो पारंपरिक लुक पूरा नहीं होता अगर जब तक आप अपने कानों में झुमका न पहन लें। 

सुनहरे रंग के कुंदन वाले और मोती वाले झुमके चेहरे पर अलग ही चमक ले आते हैं। अगर आपको भारी हार पहनना अच्छा नहीं लगता तो सिर्फ एक जोड़ी अच्छे झुमके ही काफी हैं। बड़े झुमके साड़ी और अनारकली के साथ बहुत ही सुंदर लुक लेके निखारता है। वही छोटे झुमके छोटी पूजा या घर के कार्यक्रम के लिए सही होते हैं। सीता लुक के लिए मोती वाले झुमके सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाला झुमका है क्योंकि ये सादे भी हैं और साही भी हैं।

www.hurdangnews.in