← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 17/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

तहसील का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया

छतरपुर - जिले के बकस्वाहा के बम्होरी तहसील कार्यालय में दो नामांतरण केस के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। बुधवार को लोकायुक्त सागर की टीम ने सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी राजन श्रीवास्तव को 15 हजार रुपए की दूसरी किस्त लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

Featured

By Vijay

शिकायतकर्ता बम्होरी सरपंच कृष्ण कुमार बिलथरे के मुताबिक कर्मचारी पहली किस्त में 10 हजार रुपए पहले ही ले चुका था और रकम नहीं देने पर एक नामांतरण रद्द करने की धमकी दे रहा था।

लोकायुक्त सागर की टीम ने दूसरी किस्त लेते हुए बाबू को गिरफ्तार किया है। रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने पर लोकायुक्त की टीम ने बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

हमारे व्हाट्सअप चैनल में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये

हमारे यूट्यूब चैनल में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये  

www.hurdangnews.in