← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 11/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, तीन जवान थे निशाने में 

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, तीन जवान थे निशाने में 

Featured

By Vijay

इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू कश्मीर से आ रही है, जहां जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने सीआरपीएफ के अखरान कैंप में ड्यूटी कर रहे तैनात जवानों पर 30 राउंड फायरिंग कर दी। इस आतंकी हमले का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

हमलावर 15 सेकंड तक 30 राउंड फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना करीब 2:15 की है। इसमें अब तक तीन जवान घायल हुए हैं। उन्हें अनंतनाग के अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

 घायल जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल सोमवीर, कांस्टेबल संतानों और राकेश दास के रूप में हुई है। एक जवान के पैर, दूसरे जवान के हाथ और तीसरे जवान की पीठ में गोली लग गई है। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। वहीं सुरक्षा बल की टीम ने इलाके में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है।

 

www.hurdangnews.in