← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 21/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

कलयुगी बेटों की करतूत, मामूली विवाद में की पिता की गला घोंटकर हत्या, अधजला शव दफनाया

कलयुगी बेटों की करतूत, मामूली विवाद में की पिता की गला घोंटकर हत्या, अधजला शव दफनाया

Featured

By Vijay

राजस्थान के झुंझुनू जिले के सुल्ताना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो सगे बेटों ने मिलकर अपने ही सगे पिता की हत्या कर दी और घटना को छिपाने के लिए उनके शव को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। इसके बाद शव को घर के पीछे गड्ढे में दबाकर ऊपर से झाड़ियां डाल दी। पुलिस के जांच के अनुसार मृतक की पहचान जुगल किशोर के रूप में हुई है जो कि 52 वर्ष के थे। जुगल किशोर पहले मुंबई में रहकर फर्नीचर का काम करते थे और एक साल पहले अपने गांव लौटे थे। शराब पीने के बाद वह अक्सर परिवार के साथ गाली गलौज करते थे जिसके बाद आए दिन घर में विवाद होता था। बीते 11 अक्टूबर को मंदिर से लौटते समय भी शराब पीने को लेकर विवाद हुआ। घर पहुंचकर विवाद इतना बड़ा कि बेटे शिव ने पिता की गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों बेटे शिव और वीरेंद्र ने पिता के शव को घर के पीछे गड्ढे में छिपा दिया। जब पड़ोसियों ने पिता के बारे में पूछा तो दोनों आरोपी कहते रहे पिता बिना बताए मुंबई चले गए। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। बदबू आने के करीब सात दिन बाद 17 अक्टूबर को घर के पीछे से जब रिश्तेदारों को शक हुआ तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और गड्ढे से जुगल किशोर का अध जला शव बरामद किया। पुलिस ने कढ़ाई से पूछताछ की और साक्ष्यों के आधार पर 19 अक्टूबर को दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

www.hurdangnews.in