← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 28/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

हर फेस्टिव इनविटेशन में पहने परफेक्ट फुटवियर

हर फेस्टिव इनविटेशन में पहने परफेक्ट फुटवियर

Featured

By Vijay

फेस्टिव सीजन आते ही कपड़ों की तैयारियां शुरू हो जाती है। साड़ी, कुर्ते सहित लहंगे और ब्लाउज अगर फिट आ जाते हैं, ज्वेलरी भी आपके हिसाब से हो जाती है। लेकिन जब बात हो फुटवियर की तो अक्सर आखिरी वक्त के लिए छोड़ दिया जाता है। नतीजा वही पुरानी गोल्डन हिल्स हर आउट फिट के साथ नजर आती है। 

जबकि इस फेस्टिव सीजन फेस्टिवल को भी थोड़ा अटेंशन मिलना चाहिए। सुबह की पूजा से लेकर शाम को होने वाले पार्टी तक और देर रात चलने वाले कॉकटेल तक हर मौके पर अपना अलग मूड होता है। ऐसे में एक ही फुटवियर हर जगह बैठे यह जरूरी नहीं। इस बार कई ऐसे ऑप्शन हम आपको लेकर आए हैं जिसे आप पहनकर और भी खूबसूरत और सुंदर दिख सकती हैं। 

एंब्रॉयडरी जूती 

फेस्टिव फैशन की दुनिया में जूतियों की एक अपनी जगह है। भारी भरकम डिजाइन की जगह इस बार हल्की एंब्रॉयडरी खूबसूरत फैब्रिक वाली यूनिक पैटर्न वाली जूती आप ट्राई कर सकती हैं। इसे लहंगे के साथ पहनना या फिर क्लासिक सूट के साथ हर सिल्क कुर्ते ट्राउजर के साथ भी आप वियर जूती ट्राई कर सकती हैं जो कि बहुत ही अच्छी एवं खूबसूरत लगेगी। 

प्लेटफार्म हिल

 अगर आपको थोड़ा ग्लैमरस और हाई फैशन लुक पसंद है तो प्लेटफार्म हिल्स आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लहंगा या साड़ी के नीचे झांकती हुई लंबी प्लेटफार्म हिल्स पूरे लुक को एलिगेंट बना सकती है। वेलवेट पॉकेट और मेटेलिक सेट इसे ज्यादा फेस्टिव टच देते हैं। 

कोल्हापुरी

कोल्हापुरी का नाम सुनते ही ट्रेडिशनल लुक याद आ जाता है। इस बार थोड़ा मॉडर्न अंदाज में हम आपको कोल्हापुरी लेकर आए हैं। सिंपल लेदर कोल्हापुरी को हैवी साड़ी के साथ पेयर करें या फिर कोई चटक रंग चुने। इससे आपका आउटफिट बहुत शानदार दिखेगा। 

फेस्टिव स्नीकर्स 

स्नीकर्स को सिर्फ कैजुअल कपड़ों के साथ पेयर करने का जमाना अब चला गया। लहंगा या कुर्ती के साथ भी आप मेटेलिक एंब्रॉयडरी या किसी ब्राइट कलर के स्नीकर पहनकर आप अपने लुक को और भी खूबसूरत बना सकती हैं। 

किटन हिल

डिनर कार्ड पार्टी या फिर छोटी-मोटी फेस्टिव गैदरिंग के लिए अगर आपको सजना सवरना है तो वहां के लिए किटन हिल शानदार ऑप्शन है। पॉइंटेड म्यूल या स्लिंग बैग किटन हिल कुर्ती सेट के साथ स्मार्ट लुक आपको लाएगा। यानी इस फेस्टिवल सीजन बस कपड़ों के और ज्वेलरी पर ही नहीं बल्कि फुटवियर पर भी आप फोकस करके पूरे लुक को चार चांद लगा सकती हैं।

 

www.hurdangnews.in