← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.hurdangnews.in
📅 Date: 23/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

पुलिस ने जिंदा मरीज को बता दिया मृत, अंतिम संस्कार की भी हो गई थी तैयारी

पुलिस ने जिंदा मरीज को बता दिया मृत, अंतिम संस्कार की भी हो गई थी तैयारी

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से खबर है, जहां मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में जिला अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आईसीयू में भर्ती एक 25 वर्षीय मरीज को पुलिस ने मृत बता दिया, जिसके बाद परिजन और समाज जनों में हड़कंप मच गया।

पुलिस की ओर से मिली सूचना के आधार पर रिश्तेदार और समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए। हालत ऐसे बन गए कि परिवार ने अंतिम संस्कार की तैयारियां भी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मरीज जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती था।

इसी दौरान पुलिस चौकी और कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर उनके परिजनों को मोबाइल के माध्यम से उनके निधन की जानकारी भेज दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। खरगोन के अलावा खंडवा, बड़वानी सहित अन्य जगहों से लोग पहुंच गए। वहीं अंतिम संस्कार की भी तैयारी शुरू कर दी गई।

हालांकि बाद में यह मामला सामने आया कि जिस व्यक्ति को मृत बताया गया था, वह जिला अस्पताल के आईसीयू में जिंदा भर्ती है। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सूचना के सत्यापन को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

मामले को लेकर वासुदेव समाज के अध्यक्ष चंदन चौहान ने जिला अस्पताल पुलिस चौकी में पदस्थ तीन पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं और उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समाज जनों ने इस पूरे मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए खरगोन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर शिकायत भी दर्ज कराई है और जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

www.hurdangnews.in