← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 06/07/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

पहाड़ा न सुनाने पर ट्यूशन टीचर ने छात्रा को पति से पिटवाया, मामला दर्ज

घटना की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने टीचर सहित उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ट्यूशन टीचर ने छात्रा से 10 का पहाड़ा पूछा, मगर वह नहीं बता पाई।

Featured

By Vijay

रीवा  - ट्यूशन पढने मैडम के घर पहुंची छठवीं कक्षा की छात्रा से बेदम पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहाड़ा न सुना पाने पर छात्रा को ट्यूशन टीचर ने अपने पति से पिटवाया।

 

घटना की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने टीचर सहित उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ट्यूशन टीचर ने छात्रा से 10 का पहाड़ा पूछा, मगर वह नहीं बता पाई।

 

पहाड़ा न सुना पाने पर मैडम ने अपने पति से छात्रा की पिटाई कराई। डंडे से पीटे जाने की वजह से उसे काफी चोट आई है। छात्रा ने घर जाकर घटना की जानकारी परिजन को दी।

 

जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी गोलू चौबे निवासी पांडेन टोला एवं उसकी पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

www.hurdangnews.in