← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 22/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

Waidhan - कोतवाली थाना के सामने की कॉलोनी में चोरी, क्या चोर को पकड़ पाएगी पुलिस

Waidhan - कोतवाली थाना के सामने की कॉलोनी में चोरी, क्या चोर को पकड़ पाएगी पुलिस

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर दो सरकारी आवासों को चोरों ने निशाना बनाया और करीब ₹5 लाख सामान चुराकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एक आवास में चोर चोरी करने की कोशिश के दौरान महिला कर्मचारी से आमना सामना भी हुआ। दूसरे आवास में भी चोरी की घटना घटित हुई है। दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पहला मामला सिंचाई विभाग के क्वार्टर का है जहां पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि  पहले चोर दोनों दरवाजे के ताले चेक करता दिखाई दे रहा है। ताला बंद मिलने पर वह कुछ देर के लिए वहां से जाता है। इसके बाद लोहे की रॉड जैसे औजार लेकर लौट कर आता है। इसके बाद घर के अंदर प्रवेश करता है और कुछ ही देर बाद वह तेजी के साथ निकल कर भाग जाता है। आवास में रहने वाली माइनिंग विभाग की कर्मचारी सपना शुक्ला ने बताया कि उनके पति मॉर्निंग वॉक पर गए थे। उन्होंने बाहर से ताला लगा दिया था। सुबह करीब 7:00 बजे आवाज सुनकर वह बाहर निकली तभी औजार लिए एक व्यक्ति उनकी ओर दौड़ रहा था। उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद आरोपी बाहर भाग गया। फिलहाल महिला ने थाने में शिकायत दी है। दूसरी घटना जिला न्यायालय में पदस्थ एक कर्मचारी के आवास की है जहां दशहरे की छुट्टी मनाने परिवार गांव गए थे।  सिंगरौली लौटने पर उन्हें घर के अंदर सामान बिखरा और अलमारी का लाकर टूटा मिला। पीड़ित कर्मचारी करीब ₹45000 नगद और सोने के चांदी के जेवरात भी चोरी हुए हैं। हालांकि बैढ़न थाना प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी के लिए अब यह सिरदर्द बनता जा रहा है क्योंकि थाने से महज कुछ ही कदमों की दूरी पर यह दोनों दोनों घटनाएं घटित हुई हैं। बावजूद चोर अभी भी फरार है।

www.hurdangnews.in