By Vijay
अगर आप भी अपने लिए नई कार या नई बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिसंबर 2026 बेहद ही खास होने वाला है। इस महीने में ऑटोमोबाइल बाजार में कई शानदार कार और बाइक लॉन्च करने वाली हैं।
Honda, Toyota, JSW जैसी बड़ी कार कंपनियां जहां अपने नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं, वहीं टू-व्हीलर सेगमेंट में KTM, Royal Enfield जैसी बड़ी कंपनियां भी धूम मचाने के लिए बाजार में आने वाली हैं। इनमें से कुछ गाड़ियों की लॉन्च डेट भी सामने आ चुकी है, जबकि कई मॉडल जल्द ही पेश होने की संभावना है।
लॉन्च होने वाली दिसंबर में नई कारें : दिसंबर 2026 में इलेक्ट्रॉनिक से लेकर एसयूवी और सेडान सेगमेंट में नई-नई कार बाजार में आपको देखने को मिल जाएगी। Toyota अपनी लोकप्रिय एसयूवी Fortuner की नई जेनरेशन का ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर को कर सकती है। हालांकि भारतीय बाजार में इसकी आधिकारिक लॉन्च 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद बताई जा रही है। वहीं अगर Honda की बात करें तो Honda अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Alpha को 2 दिसंबर को बाजार में पेश करने वाली है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख बताई जा रही है। JSW की यह दमदार एसयूवी दिसंबर की शुरुआत में जल्द ही सड़क पर देखने को मिल सकती है। इसकी कीमत लगभग ₹35 लाख से ₹45 लाख तक बताई जा रही है। और Royal Enfield और KTM जैसी नई बाइक्स।
इटालियन ब्रांड Italjet 4 दिसंबर को इंडिया बाइक वीक में अपने नए मॉडल पेश करने जा रही है। इसकी अनुमानित कीमत ₹5 लाख से ₹12 लाख तक हो सकती है। अगर KTM की बात करें तो KTM की ये दो दमदार बाइक भी दिसंबर में लॉन्च करने की उम्मीद है, जिनकी शुरुआती कीमत लगभग ₹3,50,000 बताई जा रही है। वहीं Royal Enfield भी दिसंबर में नई मॉडल का लॉन्च करने का मन बना रही है। अगर आप भी दिसंबर में नई कार या बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो रुकिए..अगर आप थोड़ा सा धैर्य बना लेंगे तो आपको जल्द ही मार्केट में नई-नई मॉडल की कार और बाइक भी देखने को मिल जाएगी। साथ ही वेटिंग पीरियड और डिलीवरी की सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर शॉप या शोरूम में जाकर आप संपर्क कर सकते हैं।