By Vijay
मध्य प्रदेश के खंडवा में दिनदहाड़े एक नवविवाहिता दंपति के साथ मारपीट और दुल्हन को कार में बैठाकर जबरन ले जाने का मामला सामने आया है। दूल्हा तेजपाल राजपूत ने आरोप लगाया कि नोटरी के कार्यालय में विवाह संबंधी दस्तावेज तैयार कराने के दौरान युवती के परिजन पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। उसकी पत्नी तंजीब मंसूरी को अपने साथ ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने दूल्हे का आवेदन ले लिया है और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
तो यह खबर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से है। आपको बता दें कि घटना खंडवा के व्यस्त मालिकुआ क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक समीपस्थ गांव छैगांवमाखन निवासी तेजपाल राजपूत और तंजीब मंसूरी विवाह से जुड़े दस्तावेज तैयार करने के लिए नोटरी कार्यालय पहुंचे थे। इससे पहले दोनों ने महादेवगढ़ मंदिर में वैदिक रीति रिवाज से पूजा पाठ भी की थी।
तेजपाल का आरोप है कि तंजीब के करीब 15 से 20 परिजन वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। इसके अलावा तंजीब को सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गए। इसके बाद कार में बैठाकर भाग गए। इसके बाद वह घटनाक्रम देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान हो गए।
दूल्हे ने बताया कि सुबह महादेवगढ़ में शादी करने के बाद वे मालिकुआ आए थे। दस्तावेज तैयार करवा रहे थे। इसके बाद उन्हें पदम नगर थाने में बयान देने जाना था। इस बीच ही कुछ लोग अचानक पहुंचे और मारपीट करके उसकी पत्नी को जबरन ले गए। आपको बता दें कि तेजपाल और तंजीब दोनों छैगांवमाखन गांव के रहने वाले हैं। उनके बीच दो से तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग थे।
खबर के अनुसार 20 अक्टूबर को इंदौर के पास पीथमपुर चले गए थे। वहां साथ रहने के दौरान दस्तावेज तैयार करवाए थे। इस बीच तंजीब के परिजन छह गांव छैगांवमाखन थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में दोनों ने महादेवगढ़ मंदिर में विवाह करने का फैसला लिया और शादी भी कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।