← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 29/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

MP में 12 IPS के ट्रांसफर, कई पुलिस अधीक्षक भी बदले

MP में 12 IPS के ट्रांसफर, कई पुलिस अधीक्षक भी बदले गए

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया है। गृह विभाग ने 12 आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी की है।

आपको बता दें कि मंत्रालय द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। अधिकारियों के तबादले करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश दिए हैं।

यह आदेश 28 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है जिसके तहत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी में फेरबदल किया गया है।

श्री रघुवंश कुमार सिंह जो वर्तमान में अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ कर दिया गया है। दीपक कुमार शुक्ला जो 32वीं वाहिनी बिसबल उज्जैन से अब ट्रांसफर करके उनको नर्मदापुरम का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

श्री साईं कृष्ण एस थोटा जो कि अब तक नर्मदापुरम के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे, उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीरेंद्र जैन जो कि बैतूल से स्थानांतरित कर भोपाल में पुलिस उपायुक्त यातायात नगरी पुलिस में पदस्थ किया गया है।

वहीं निवेदिता नायडू जो कि पन्ना जिले से हटाकर सेनानी 10वीं वाहिनी बिसबल सागर बनाया गया है। इसके साथ ही अंकित जायसवाल को रेल भोपाल से हरदा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं अमित सक्सेना को पुलिस मुख्यालय से बैतूल का पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है और सव्यसाची सराफ को इंदौर साइबर सेल से पन्ना का पुलिस अधीक्षक नियुक्त कर दिया गया है।

समर वर्मा को उज्जैन से अलीराजपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है तो वहीं दूसरी ओर अभिषेक आनंद को इंदौर से सेनानी 15वीं वाहिनी बिसबल इंदौर व पीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी को ग्वालियर से सेनानी दूसरी व 14वीं वाहिनी बिसबल ग्वालियर का प्रभार तथा श्री शशांक को हरदा से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।

यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य के कानून व्यवस्था को और अधिक सुचारू रूप से चलाने के लिए किया गया है।

 

www.hurdangnews.in