← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 24/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

14 साल की बच्ची से दो युवकों ने किया दुष्कर्म

सागर - रहली में नाबालिग के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। मामला सामने आते ही परिजन थाने पहुंचे और शिकायत की। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Featured

By Vijay

सागर - रहली में नाबालिग के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। मामला सामने आते ही परिजन थाने पहुंचे और शिकायत की। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय नाबालिग अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। कुछ महीने पहले ही माता-पिता के पास लौटी। इसी दौरान नाबालिग की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट में दर्द उठा। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां नाबालिग के गर्भवती होने की बात सामने आई।

परिजन पीड़िता के साथ थाने पहुंचे और शिकायत की। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी आलीशान और एक अन्य युवक करीब दो साल से उसका शोषण कर रहे थे।

किशोरी का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे डराया धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एक बार अपने भाई को भी पूरी घटना की जानकारी दी थी।

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके भाई के साथ भी मारपीट की। मामला सामने आने के बाद पीड़िता के परिवार ने हिंदू संगठनों से संपर्क किया। संगठन के कार्यकर्ता पीड़िता और परिजनों को लेकर महिला थाना पहुंचे।

महिला थाना प्रभारी संतोषी कनासिया ने बताया कि नाबालिग के बयानों के आधार पर आलीशान खान और एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रहे है।

 

www.hurdangnews.in