By Vijay
उत्तर प्रदेश में रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ललित कुमार के लखनऊ आवास में आज विजिलेंस की टीम ने छापा मारा है। 26 घंटे तक चली छापा मार करवाई में ललित कुमार जो की सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे और अब रिटायरमेंट हो चुके हैं।
उनकी आवास से लगभग 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, और हीरे के आभूषण टीम ने बरामद किए हैं। जिसकी कुल कीमत 20 करोड रुपए बताई जा रही है। तलाशी के दौरान टीम को करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपए कैश भी मिला है, जो उसने दीवार और अलग-अलग कमरों में छिपा कर रखे थे।
15 जगह पर मकान, फ्लैट और खेती की जमीनों के दस्तावेज भी मिले हैं। विजलेंस ने बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग 35 करोड रुपए बताइ है।
डिजाइन देखने और खरीदने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे व्हॉट्सप्प में शामिल होकर हर घंटे पाइये ताजा खबर