By Vijay
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में इस वक्त की बड़ी खबर है। शाही मस्जिद बवाल मामले में पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। आपको बता दें कि जामा मस्जिद से जुड़े मामले में पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मोहसिन अली खान उज्जैन को नागझिरी थाने में रखा गया है। वहीं आक्रोशित लोगों की भीड़ ने एक बार फिर से पथराव कर दिया है। इस बार संभागायुक्त कलेक्टर एडीजी पर पत्थर फेंका गया है। वहीं पुलिस ने भी लाठी चार्ज किया।
इसके अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। आपको बता दें इससे पहले उज्जैन शहर के द्वारकाधीश गोपाल मंदिर के सामने स्थित शाही मस्जिद में कार्य के दौरान बवाल मच गया था। जब कार्रवाई से नाराज आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम की ओर से भी आंसू के गोले छोड़े गए थे।
दरअसल यह पूरा मामला नगर निगम उज्जैन की ओर से शाही मस्जिद को सड़क चौड़ीकरण के जद में आने के चलते अतिक्रमण हटाने का तीसरी नोटिस जारी किया गया था। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद का एक हिस्सा हटाया जा रहा था। इसी दौरान सोमवार को तनाव बढ़ गया। बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के आसपास जुट गए और पुलिस के साथ टकराव करने लगे। पथराव की घटना के बाद पुलिस ने भी नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं।