← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 25/07/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

चाचा ने चचेरे भाई को चाकू मारा, भतीजी के प्रेम विवाह से था नाराज

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 19 साल की रक्षा ने बताया कि उसने चार महीने पहले अपनी पसंद से रिश्ते के चाचा धीरेंद्र कुशवाहा से शादी की थी। इस बात से उसके सगे चाचा पटेल काफी नाराज थे। धीरेंद्र भोपाल में मजदूरी करते हैं और घटना से एक दिन पहले ही घर लौटे थे।

Featured

By Vijay

 सागर -  खुरई स्थित कबीर वार्ड में प्रेम विवाह से नाराज एक चाचा ने अपने ही चचेरे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे शुरुआती इलाज के बाद सागर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 19 साल की रक्षा ने बताया कि उसने चार महीने पहले अपनी पसंद से रिश्ते के चाचा धीरेंद्र कुशवाहा से शादी की थी। इस बात से उसके सगे चाचा पटेल काफी नाराज थे। धीरेंद्र भोपाल में मजदूरी करते हैं और घटना से एक दिन पहले ही घर लौटे थे।

शादी की बात को लेकर चाचा पटेल ने धीरेंद्र से झगड़ा शुरू कर दिया। जब धीरेंद्र ने इसका विरोध ने किया, तो पहले तो चाचा ने डंडे से हमला कर उनके सिर, कंधे और पीठ पर चोट पहुंचाई। मामला शांत होने के थोड़ी देर बाद चाचा ने दोबारा विवाद शुरू कर दिया और धीरेंद्र के सीने में चाकू घोंप दिया।

गंभीर रूप से घायल धीरेंद्र को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया

www.hurdangnews.in