By Vijay
खबर ओडिशा के संबलपुर में एक भ्रष्टाचार SI का मामला सामने आया है यहां विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा है। विजिलेंस की गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी SI भागते हुए एक तालाब में छलांग लगा दिया लेकिन विजिलेंस की टीम ने हार नहीं मानी और विजिलेंस के एक अधिकारी ने भी पानी छलांग लगाते हुए उसे दबोच लिया है SI आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम और थाने में स्थित उसके कमरे से जुड़े लाखों रुपये से अधिक की नगद रुपये बरामद की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार महुलपाली पुलिस स्टेशन में पदस्थ SI सुजीत कुमार मोहंता एक विविध मामले के जांच अधिकारी (आईओ) थे। इस पूरे मामले को रफा-दफा करने के एवज में उन्होंने दस हजार की रिश्वत घूस के तौर पर मांगी थी एसआई ने अपनी इस काली करतूत को अंजाम देने के लिए शिकायतकर्ता को थाने के बाहर एक सुनसान जगह बुलाया। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम अपने हाथों में ली तो वहां पर पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की एसआई ने विजिलेंस की टीम को देखते ही एसआई के होश उड़ गए और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए तेजी से सड़क पर भाग खड़ा हुआ।
विजिलेंस अधिकारियों ने भी उसका पीछा करना नहीं छोड़ा खुद को घिरता देख आरोपी एसआई आखिरी कोशिश में तालाब में छलांग लगा दी लेकिन उसका यह कोशिश भी नाकाम रहा । विजिलेंस के एक सदस्य ने भी अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत तालाब में छलांग लगा दिया और तैरकर उसे पानी के बीच धार-दबोच लिया और आरोपी के कब्जे से पूरे दस हजार रुपये बरामद किए हैं ।
इस पूरे फिल्मी अंदाज के बाद विजिलेंस विभाग ने आय से अधिक संपत्ति दृष्टिकोण से एसआई के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है जिसके बाद थाने के परिसर में स्थित विश्राम कक्ष की भी तलाशी ली गई जहां से 1,55,700 रुपये की अतिरिक्त नकदी भी बरामद हुआ है बता दें कि आरोपी सुजीत कुमार मोहंता ने साल 2021 में सीधी भर्ती के जरिए पुलिस सेवा जॉइन की थी।