← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 14/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

कान बिना छिदवाए पहने हैवी झुमके, देखे डिजाइन

शादी-ब्याह से लेकर त्योहारों तक  महिलाएं हर खास मौके पर हैवी इयररिंग्स और झुमका पहनना पसंद करती हैं। लगभग हर महिला एथनिक आउटफिट के साथ अपनी-अपनी मैचिंग इयररिंग्स जरूर पहनती हैं। हालांकि कई महिलाएं कान छिदवाने के दर्द के डर से कान नहीं छिदवाती हैं। जिसके बाद उनकी इयररिंग्स पहनने की इच्छा अधूरी रहती है। 

Featured

By Vijay

शादी-ब्याह से लेकर त्योहारों तक  महिलाएं हर खास मौके पर हैवी इयररिंग्स और झुमका पहनना पसंद करती हैं। लगभग हर महिला एथनिक आउटफिट के साथ अपनी-अपनी मैचिंग इयररिंग्स जरूर पहनती हैं। हालांकि कई महिलाएं कान छिदवाने के दर्द के डर से कान नहीं छिदवाती हैं। जिसके बाद उनकी इयररिंग्स पहनने की इच्छा अधूरी रहती है। 

 

अगर आप भी बिना कान छिदवाए इयररिंग्स पहनना चाहती हैं, तो आज हम आपको इस पोस्ट पर ऐसे कई सारे ऑप्शन बताएंगे जो बिना छेद के कानों में आप भारी भरकम इयररिंग्स पहन सकती हैं।

 

 

 बिना कान छिदवाए पहने चार ट्रेंडिंग टेडी इयररिंग्स

 

आजकल फैशन की दुनिया में हर कोई बेहतरीन के तलाश में रहता है। जिनकी मदद से आप अपने बिना कान छिदवाए ही और बिना दर्द ही खूबसूरत इयररिंग्स पहन सकते हैं। आइए जानते हैं थोड़ी डिटेल में।

 

 

1 एडजस्ट क्लिप ऑन इयररिंग

 

अगर आपके कानों में छेद नहीं है और आप कान छिदवाना भी नहीं चाहती हैं, तो क्लिप ऑन इयररिंग आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है। इन इयररिंग्स के पीछे एक छोटा सा क्लिप या हिंज लगा होता है। जो कान के निचले हिस्से को दोनों तरफ से दबाकर आसानी से सेट हो जाता है। इसी वजह से बिना कान छिदवाए भी आप इसको आसानी से पहन सकती हैं।

 

2 पावरफुल मैग्नेटिक इयररिंग्स

 

अगर आप बिना कान छिदवाए और खूबसूरत इयररिंग्स पहनना चाहती हैं, तो कान पर अच्छी तरह से टिके रहें तो आपके लिए मैग्नेटिक इयररिंग्स भी सही रहेंगे। ऐसे इयररिंग को आप किसी भी आउटफिट के साथ या डेली वियर में भी पहन सकती हैं। इनसे छोटे चुंबक यानी मैग्नेट लगे होते हैं। एक हिस्सा कान के आगे रहता है, दूसरा हिस्सा कान के पीछे रहता है। दोनों चुंबक स्किन को बीच में रखकर आपस में मजबूती से चिपक जाते हैं। 

 

3 इयर कफ्स और चेन सपोर्ट इयररिंग

 

जिन महिलाओं के कानों में छेद नहीं होते, वे अपने लुक को रॉयल टच देने के लिए  चेन सपोर्ट वाले इयररिंग चुन सकती हैं। इस तरह की इयररिंग आजकल महिलाओं के बीच काफी ट्रेंड में है। जो पूरे कान को एक खूबसूरत लुक देते हैं। इन्हें आप ऑनलाइन शॉपिंग या फिर मार्केट से भी खरीद सकती हैं।

 

4 कनवर्टर हुक्स और क्लिप ऑन एडाप्टर

 

अगर आपके पास पहले से ही बहुत सारे छेद वाले झुमके या अन्य इयररिंग है, तो आप बाजार में मिलने वाले छोटे इयररिंग्स कनवर्टर खरीद सकती हैं। इनकी मदद से आप किसी भी झुमके या इयररिंग्स को मिनटों में क्लिप ऑन इयररिंग में बदल सकती हैं। ये एडजस्टेबल होते हैं और आपके मनपसंद पुराने झुमके भी इसकी मदद से आप पहन सकते हैं। साथ ही बिना किसी कान में छिदवाए या बिना दर्द के भी आप एक बेहतरीन लुक पा सकती हैं।

www.hurdangnews.in