By Vijay
इस समय त्यौहार और शादियों का सीजन आ गया है महिलाएं हमेशा नई नई आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं, खासकर सिल्क की साड़ी पहनने का अपना अलग ही अंदाज होता है। बात करें खूबसूरती की तो यह साड़ी महिलाओं के लुक को काफी खूबसूरत बनाता है।
कांजीवरम और मैसूर सिल्क के बीच चुनाव करना थोड़ा मुश्किल सा हो जाता है, लेकिन दोनों ही साड़ियां अपनी खूबसूरती के लिए बेहद खास मानी जाती हैं। हालांकि एक साड़ी जहां भारी और पारंपरिक लुक देती है तो वहीं दूसरी साड़ी आरामदायक और हल्की महसूस कराती है। जानते हैं कौन है आपके लिए बेस्ट?
कौन सी साड़ी रहेगी बेस्ट? कांजीवरम और मैसूर सिल्क साड़ी में क्या है अंतर?
हम आपको बता दें मैसूर सिल्क और कांजीवरम यह दोनों ही दक्षिण भारत की सबसे लोकप्रिय और मशहूर पारंपरिक साड़ियों में थे। एक है कांजीवरम तमिलनाडु के कांचीपुरम में तैयार की किया जाता है, जबकि मैसूर सिल्क का संबंध कर्नाटक से जुड़ा हुआ है। दोनों साड़ियां में सहतूत के रेशम का इस्तेमाल होता है, लेकिन इनकी बुनाई और लुक एक दूसरे से बहुत ही अलग होते हैं।
बात करें दूसरी की, तो कांजीवरम सिल्क साड़ी की खासियत यह है कि दोनों ही साड़ी चाहे कांजीवरम साड़ी हो या सिल्क रानियों में गिना जाता है।
अगर करें इनकी पहचान की बात तो यह चौड़े बॉर्डर, भारी जरी के काम और खूबसूरत डिजाइन से लैस होती हैं। इनमें मोर, फूल, मंदिर और पारंपरिक आकृतियां की डिजाइन बनी होती है। इसकी बुनाई में कोरवाई तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें साड़ी के बॉर्डर और मुख्य हिस्से को अलग-अलग बुनकर आपस में जोड़ा जाता है। यही वजह है इसको खास बनाती है। और यही वजह है कि इसका बॉर्डर काफी मजबूत और बेहद आकर्षक होता है अगर बात करें इन साड़ियों की कीमत की तो इसकी शुरुआती कीमत करीब आठ हजार रुपये से हो सकती है, जबकि महंगी साड़ियां एक लाख रुपये से ज्यादा भी मिल सकती हैं बात करें दूसरे की तो मैसूर सिल्क साड़ी आखिर क्यों है आपके लिए खास? मैसूर सिल्क अपनी बनावट में खासकर हल्के वजन और मुलायम चमक के लिए पूरे देश भर में मशहूर है। इसे कर्नाटक की पारंपरिक रेशम बुनाई का खास उदाहरण माना गया है। इसमें शुद्ध शहतूत रेशम और जरी का भी इस्तेमाल होता है। इसका कपड़ा शरीर पर आसानी से गिरता है और पहनने में काफी हल्का और आरामदायक महसूस होता है। इसमें आमतौर पर हल्के बॉर्डर, सादे रंग और कम डिजाइन देखने को मिलता है।