← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 18/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

 फेस्टिव लुक के लिए महिलाएं चुन रहीं हल्के रंग और यूनिक पैटर्न

त्योहारी सीजन के साथ महिलाओं के फैशन में भी बदलाव नजर आने लगा है। सोलह श्रृंगार के साथ फेस्टिव लुक को खास बनाने के लिए महिलाएं और युवतियां इस बार पारंपरिक साड़ियों के साथ नए पैटर्न और हल्के रंगों को पसंद कर रही हैं।

Featured

By Vijay

त्योहारी सीजन के साथ महिलाओं के फैशन में भी बदलाव नजर आने लगा है। सोलह श्रृंगार के साथ फेस्टिव लुक को खास बनाने के लिए महिलाएं और युवतियां इस बार पारंपरिक साड़ियों के साथ नए पैटर्न और हल्के रंगों को पसंद कर रही हैं।

शहर के साड़ी बाजार में इन दिनों घुंघरू साड़ी, मिरर वर्क, पेस्टल शेड, जरकन पैटर्न और हैंडवर्क साड़ियों की मांग देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि घुंघरू साड़ी केवल युवतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाएं भी इसे फेस्टिव लुक के लिए कैरी कर रही हैं।

घुंघरू डिटेलिंग से लेकर मिरर बॉर्डर तक इस सीजन साडय़ों में ऐसी डिटेलिंग पसंद की जा रही है, जो सामान्य साड़ी से अलग लुक दे। घुंघरू वर्क के साथ मिरर बॉर्डर और जरकन पैटर्न वाली साडिया फेस्टिव अवसरों के लिए पसंद की जा रही हैं।

युवतियों के बीच खासकर ऐसी साड़ियों की डिमांड है, जिन्हें हल्की ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप के साथ भी स्टाइल किया जा सके। पेस्टल शेड में लाइट वेट साड़ियों की डिमांड भारी साड़ियों के साथ इस बार लाइट वेट और लाइट कलर के विकल्प भी पसंद किए जा रहे हैं। पेस्टल शेड में पिस्ता, पर्पल, चेरी और रानी जैसे रंग बाजार में उपलब्ध हैं।

इन रंगों को पूजा और पारिवारिक आयोजनों के लिए पसंद किया जा रहा है। हल्के फैब्रिक की वजह से इन्हें लंबे समय तक पहनना भी आसान माना जा रहा है। वही फेस्टिव फैशन में रेड कलर की साड़ी की पसंद बरकरार है।

गणेशोत्सव की पूजा के लिए भी कई महिलाएं रेड साड़ी को प्राथमिकता दे रही हैं। इटालियन क्रेप और सिल्क फैब्रिक में रेड साड़ी को फेस्टिव लुक के लिए स्टाइल किया जा रहा है। हैंडवर्क और कस्टमाइजेशन का विकल्प - फेस्टिव सीजन में ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार साड़ी तैयार करवाने में भी रुचि दिखा रहे हैं। हैंडवर्क और कस्टमाइज साड़ियों में बॉर्डरए मोटिफ और वर्क का चयन जरूरत के अनुसार किया जा रहा है।

 

 

www.hurdangnews.in