By Vijay
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में सामूहिक योग कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ, वही सिंगरौली जिले में भी योग कार्यक्रम बृहद भव्य और ऐतिहासिक रूप से आयोजन किया गया।
जिला का जिला स्तरीय कार्यक्रम सिंगरौली जिले से 30 किलोमीटर दूर माडा के पहाड़ीयो और प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित किया गया। यहां प्रकृति के गोद में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और योग अभ्यास करके पूरी दुनिया को सकारात्मक स्वास्थ्य और तनाव मुक्त जीवन जीने का संदेश दिया है।
View this post on Instagram
A post shared by Vijay Kumar Sahu (@vijay_sgrl)
सुबह की पहली किरण के साथ ही हजारों की संख्या में लोगों ने योग किया है और योग करें निरोग रहे का नारा लगाया है। इस गरिमा में कार्यक्रम में मुख्य मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री राधा सिंह उपस्थित रही।
इसके साथ ही देवसर विधानसभा के विधायक राजेंद्र मेश्राम, सिंगरौली विधानसभा विधायक रामनिवास शाह, कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक सियाज के एम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह, सीईओ जिला पंचायत जगदीश गोमे, सहित हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।