By Vijay
शामली में खाना पसंद ना आने के कारण भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। बड़े भाई ने खाने में खिचड़ी बना दी थी। इसी बात से नाराज होकर छोटा भाई दोबारा खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन बड़े भाई ने मना कर दिया। इसी बीच छोटे भाई ने बड़े भाई को धक्का दिया और उसका सिर दीवार पर नुकीली चीज से टकरा गया।
सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया और आसपास के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना झिंझाना थाना क्षेत्र की है। युवक की पहचान चौसाना के कश्यप मोहल्ले निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।